अमेजन ने शुरू की त्योहारी मौसम की तैयारी, 1.5 लाख एसोसिएट्स को जोड़ेगी

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने इस साल त्योहारों के मौसम के लिए तैयारी शुरू कर दी है और अपने स्टोर, छोटे केंद्रों तथा अंतिम डिलिवरी केंद्रों पर 1.5 लाख सीजनल रोजगार के अवसर प्रदान करने की घोषणा की है।

अमेजन ने सोमवार को बताया कि उसने अपने नेटवर्क में शामिल 400 से अधिक शहरों में ये अवसर प्रदान किये हैं जिनमें कंपनी के लिए सीधे और परोक्ष रूप से काम करने वाले एसोसिएट्स शामिल हैं। उसने बताया कि आम तौर पर इन कर्मचारियों में से कई त्योहारी मौसम के बाद भी अमेजन के साथ काम करते रहते हैं।

कंपनी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि त्योहारी मौसम के लिए बड़ी संख्या में एसोसिएट्स जुड़ भी चुके हैं। इनमें हजारों की संख्या में महिलाएं और दो हजार दिव्यांग भी शामिल हैं।

 

Next Post

वैकलाग पदों की नियुक्तियां याचिका के अधीन, पीएससी सहित अन्य से जवाब तलब

Mon Aug 18 , 2025
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर उच्च शिक्षा विभाग की भर्ती में ओबीसी के बैकलॉग पदों में हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। जस्टिस एमएस भट्टी की एकलपीठ ने अंतरिम आदेश के तहत कहा कि यदि कोई नियुक्ति की जाती है तो वो इस याचिका के अंतिम निर्णय […]

You May Like