MP Weather Alert: एक दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश,40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

भोपाल: मध्यप्रदेश के अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पाढूर्ना जिलों में गुरूवार को भारी बारिश के आसार हैं.इन जिलों में आरेंज अलर्ट किया है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी. रायसेन, विदिशा, रीवा, सतना, शिवपुरी, ग्वालियर, गुना, नर्मदापुरम, श्योरपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होगी.

मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि अगले दो दिन ऐसा ही मौसम पूरे प्रदेश में बना रहेगा। जबकि शुक्रवार के लिए चम्बल और बुंदेलखंड क्षेत्र के जिलों ग्वालियर,अशोकनगर,मुरैना,श्योपुर,शिवपुरी,टीकमगढ़ और निवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट है।

Next Post

अमरनाथ यात्रा के लिए मुरार का जत्था हुआ रवाना

Thu Jul 10 , 2025
ग्वालियर: उपनगर मुरार से अमरनाथ यात्रा 2025 हेतु श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। यह यात्रा धार्मिक आस्था, एकता और साहस का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु संकल्पित होते हैं।इस वर्ष मुरार के जत्था में लगभग 30 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा में भाग […]

You May Like