आज से सात दिन की फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे जयशंकर

नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से 10 जनवरी तक फ्रांस और लक्ज़मबर्ग की सात दिन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।
विदेश मंत्रालय ने रविवार को जारी वक्तव्य में बताया कि डॉ जयशंकर पेरिस में फ्रांसीसी नेतृत्व से मिलेंगे और विदेश मंत्री जीन नोएल बैरोट के साथ बातचीत करेंगे। वह भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के तहत हुई प्रगति और वैश्विक महत्व के मामलों पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्री विशिष्ट अतिथि के तौर पर फ्रांसीसी राजदूतों के सम्मेलन के 31वें संस्करण को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद विदेश मंत्री लक्ज़मबर्ग भी जाएंगे, जहाँ वह लक्ज़मबर्ग के उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री ज़ेवियर बेट्टेल और लक्ज़मबर्ग के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह लक्ज़मबर्ग में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Next Post

दिल्ली: बिगड़ती कानून व्यवस्था और नाबालिग से दुष्कर्म के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

Sun Jan 4 , 2026
नयी दिल्ली, 04 जनवरी (वार्ता ) दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और महिलाओं की असुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने रविवार को केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में बादली विधानसभा क्षेत्र के भलस्वा डेयरी थाने पर ज़ोरदार […]

You May Like