खेत में बने कोठे में फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या

पांढुरना:ग्राम मोरघाट के एक खेत के कोठे में आज सुबह एक 45 वर्षीय महिला का फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव दिखाई दिया ,सूचना पर घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच शुरू कर दी ।नांदनवाड़ी पुलिस चौकी प्रभारी आशिष भिमटे द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम मोरघाट निवासी श्रीमती लीलाबाई पति फूलाराम धुर्वे 45 का सोमवार की सुबह ग्राम के पास वाले खेत में बने कोठे की मयाल पर उक्त महिला का शव झूलता दिखाई देने की सूचना पर स्वंय चौकी प्रभारी श्री भीमटे ने घटनास्थल पर पहुँचकर पंचनामा कार्यवाही बाद शव को पांढुरना लाया जहा शासकीय चिकित्सको से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी हैं ।

परिजनों की माने तो मृतिका बीते कई दिनों से बीमार चल रही थी ,इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की बात पुलिस को बताई । वहीं जांचकर्ता पुलिस द्वारा प्रत्येक बिंदु की सूक्ष्मता से जांच कर रही हैं ।

Next Post

युवक ने लगाई फांसी

Mon Feb 16 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत कोलियाना मोहल्ला (मढ़ई) में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मढ़ई स्थित कोलियाना मोहल्ला में निवासी विजय कोल (35) का शराब पीने का अत्यधिक आदी था और अक्सर नशे में रहता था। जिसने अज्ञात कारणों के चलते कमरे […]

You May Like