डेली कॉलेज सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स चुनाव सम्पन्न

इंदौर: द डेली कॉलेज सोसाइटी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स हेतु 2(बी)(2) नए दानदाता वर्ग का चुनाव गुरुवार, 21 मई 2026 को द डेली कॉलेज स्थित दरबार हॉल में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ. मतदान प्रक्रिया सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक चली. इसके बाद बाहरी एवं स्थानीय मतदाताओं द्वारा डाले गए वोटों की गणना की गई.
मतगणना के परिणामों के अनुसार 2(बी)(2) वर्ग में हरपाल सिंह भाटिया को सर्वाधिक 357 मत प्राप्त हुए और उन्हें स्पष्ट बहुमत के साथ विजयी घोषित किया गया.

वहीं राजेश अग्रवाल को 233 मत प्राप्त हुए और वे दूसरे स्थान पर रहे. अन्य उम्मीदवारों में जयेश पटेल एवं मानवीर सिंह बैस को 1-1 मत प्राप्त हुए, जबकि नीरज देसाई और संदीप पारेख को कोई मत प्राप्त नहीं हुआ। परिणामों के आधार पर स्पष्ट हुआ कि मतदाताओं ने इस वर्ग में एकतरफा समर्थन श्री भाटिया के पक्ष में दिया. इसी के साथ 2(बी)(2) पुराने दानदाता वर्ग के अंतर्गत चुनाव प्रक्रिया भी पूरी की गई.

इस श्रेणी में नामांकन जांच के बाद केवल दो उम्मीदवारों- महाराजा विक्रम सिंह पंवार (देवास सीनियर) एवं राजा प्रियव्रत सिंह (खिलचीपुर)- के नामांकन वैध पाए गए. चूंकि इस श्रेणी में केवल दो सीटें निर्धारित हैं और दोनों पदों के लिए कोई प्रतिस्पर्धी नामांकन नहीं था, इसलिए दोनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया. चुनाव प्रक्रिया के दौरान संपूर्ण व्यवस्था शांतिपूर्ण रही और सभी निर्धारित नियमों के अनुसार मतदान एवं मतगणना सम्पन्न कराई गई.

Next Post

लव जिहाद : धर्म छिपाकर दोस्ती, फिर रेप और धमकी

Fri May 22 , 2026
इंदौर: एमआईजी थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक पर नाम और धर्म छिपाकर दोस्ती करने, फिर जबरन दुष्कर्म करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू […]

You May Like