नशे में धुत्त असमाजिक तत्वों ने घर पर बरसाए पत्थर

सतना : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर की पॉश मानी जाने वाली पुष्पराज कालोनी में नशेडिय़ों और असमाजिक तत्वों के जमघट ने वहां के रहवासियों की जीवन दूभर कर रखा है. पुलिस की लचर कार्यशैली के चलते बुलंद हौसलों के साथ ये असमाजिक तत्व कर आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देतते रहते हैं. इसी कड़ी में शनिवार की देर रात नशे में धुत्त दर्जन भर लोगों ने एक घर पर पत्थर बरसाते हुए रहवासियों में दहशत भर दी.प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की पुष्पराज कालोनी के निवासी मनु पासी के घर में बच्चे का मुंडन कार्यक्रम होने के कारण खासी संख्या में रिश्तेदार जमा थे. रात के लगभग साढ़े 10 बजे तकरीबन दर्जन भर लोग गोकुल खैरवार के घर के बाहर गली में एकत्र हो गए और वहीं पर खुलेआम शराबखोरी करने लगे. इसी दौरान उनके बीच गाली-गलौच शुरु हो गया.

चूंकि मनु की वैगन आर कार घर के बाहर खड़ी थी, लिहाजा कहीं कार को नुकसान न पहुंचे वे अपने 2-3 रिश्तेदारों के साथ बाहर आ गए और असमाजिक तत्वों कों गली में खुलेआम शराबखोरी न करने की नसीहत दी. लेकिन यह सलाह इतनी नागवार गुजरी कि असामाजिक तत्वों ने मनु और उनके रिश्तेदारों के साथ झूमा-झटकी शुरु कर दी. शोरगुल होता देख मनु के घर की महिलाएं भागते हुए वहां पहुंची और बीच बचाव कर मामले का शांत करा दिया. लेकिन इसके घंटे भर बाद ही दर्जन भर से अधिक असमाजिक तत्व लाठी डंडे के साथ एकत्र हो गए और देखते ही देखते उन्होंने मनु के घर पर पत्थरों से हमला कर दिया.

लगभग 15 निमट तक घर पर पत्थर बरसाने और लाठी पटकने के बाद वे धमकाते हुए वापस लौट गए. इस दौरान मोहल्ले में दहशत फैल गई और डर के मारे सभी लोग घर में दुबके रहे. इसी डर की वजह से किसी ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी. वहीं रविवार की सुबह घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वाइरल होते ही हडक़ंप मच गया. मुआयना कर लौटी पुलिससोशल मीडिया में घटनाक्रम वाइरल होने पर कोतवाली पुलिस पर दबाव बढऩे लगा. जिसके चलते रविवार की शाम पुलिस पीडि़त के घर पहुंच गई. जहां पर परिजनों से पूछताछ कर हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई गई.

लेकिन हमलावरों को चिंहित करने के बजाए पुलिस ने यह पूछना शुरु कर दिया कि स्वयं को पीडि़त बता रहा परिवार कहीं अवैध शराब तो नहीं बेचता है. मुआयना की औपचारिकता निभाने के बाद बिना कोई कार्रवाई किए पुलिस वहां से वापस लौट गई. गौरतलब है कि उक्त कालोनी में असामाजिक तत्वों का बढ़ता जमावड़ा आए दिन किसी न किसी घटना को अंजाम देता रहता है. इससे पूर्व भी हो चुकी कई घटनाओं की एफआईआर भी कोतवाली में दर्ज है. लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई सामने नहीं आ सकी है. इसी कड़ी में वहां के बीट प्रभारी पर भी अवैध वसूली और असमाजिक तत्वों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं.

Next Post

आईपीएल इतिहास के पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स के नाम दर्ज है सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, आरसीबी के खिलाफ 6 ओवर में बनाए थे महज 14 रन

Mon Apr 6 , 2026
नई दिल्ली | इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और ऊंचे स्कोर के लिए मशहूर है, लेकिन इसके इतिहास में कुछ ऐसे लम्हे भी आए हैं जब टीमें रनों के लिए तरसती दिखीं। आईपीएल इतिहास (2008-2025) में पावरप्ले (पहले 6 ओवर) में सबसे कम स्कोर बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड […]

You May Like