
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत भोपाल के सन स्काई मैरिज गार्डन, कोलूखेड़ी में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उसका अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रशिक्षण वर्ग के सत्र को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा और जनसेवा के मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न विषयों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
