अर्थव्यवस्था में तेजी के लिए जीएसटी को सरल बनाने पर हो चर्चा : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस ने कहा है कि देश में निजी निवेश और निजी खपत कमजोर रहने से अर्थव्यवस्था की गति तेज नहीं हो सकती इसलिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधार कर उसे सरल तथा सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्यम (एसएमएसई) के अनुरूप बनाया जाना चाहिए इसलिए इस पर व्यापक चर्चा जरूरी है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने शनिवार को यहां एक वक्तव्य में कहा कि अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए जीएसटी में सुधार उनके घोषणा पत्र का हिस्सा रहा है और आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किला की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए इसकी याद आयी। यह देश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है इसलिए इस दिशा में कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से कांग्रेस बुनियादी रूप से परिवर्तित जीएसटी 2.0 की मांग कर रही है। यह 2024 लोकसभा चुनावों के घोषणा पत्र में यह उनका एक प्रमुख वादा भी था। श्री मोदी को कल आखिरकार एहसास हुआ कि आर्थिक विकास तेज़ करने के लिए बदलाव जरूरी है ताकि निजी खपत तथा निजी निवेश में वृद्धि हो सके।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले सात साल में जीएसटी दरों मैं बढ़ोतरी जैसे कई कारणों से कमजोर हुआ है। इसमें चोरी की कमजोरियां दूर होनी चाहिए और दरों की संख्या में बड़े पैमाने पर कमी होनी चाहिए। दर संरचना को सरल बनाना अनिवार्य है जिससे राज्यों के राजस्व में अनिश्चितता न हो और बार-बार होने वाले वर्गीकरण विवाद समाप्त हों।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई अर्थव्यवस्था और रोज़गार के बड़े स्रोत हैं इसलिये उनकी चिंता का समाधान होना चाहिए। उन्होंने जीएसटी पर व्यापक चर्चा की मांग की है। 

Next Post

होटल में बर्थडे पार्टी मनाने रुके युवकों ने की तोड़फोड़, मारपीट

Sat Aug 16 , 2025
जबलपुर: माढोताल थाना अंतर्गत आईएसबीटी के सामने स्थित होटल में बर्थडे पार्टी मनाने रुके युवकों ने तोड़फोड़ कर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि वीरेन्द्र कुमार वंशकार 27 वर्ष निवासी ग्राम अगरिया थाना मझगवां वर्तमान पता होटल श्री ज्योति रेसीडेंसी आईएसबीटी के सामने माढोताल ने रिपोर्ट […]

You May Like