डॉ एस.के. पांडे का जन्मदिन उत्साह से मनाया, सेवानिवृत्ति पर भी दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डेंटल हाइजेनिस्ट एवं ऑल इंडिया डेंटल हाइजेनिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक और अध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडे का जन्मदिन अस्पताल परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सहयोगियों और स्टाफ ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉ. बलजीत सिंह, वाइस प्रेसिडेंट डॉ. एच.एन. वर्मा, डॉ. योगिंदर शर्मा, नवीन गुप्ता सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने डॉ. पांडे के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने डेंटल हाइजेनिस्ट क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस.के. पांडे के इसी माह होने वाले सेवानिवृत्ति अवसर पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। साथियों ने उनके कार्यकाल को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Next Post

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी के दाम बढ़े, महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की जरूरत की चीजें

Fri May 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 मई (वार्ता) तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी भी महंगी हो गया है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के […]

You May Like