राज्यसभा ने गोवा अग्निकांड में अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर (वार्ता) राज्यसभा ने गोवा के एक नाइट क्लब में आग लगने की घटना में अपने परिजनों को खोने वाले लोगों के प्रति सोमवार को संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की याद में मौन रखा।

सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाने के बाद गोवा की घटना का उल्लेख करते हुए इसे दुःखद बताया। उन्होंने कहा कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक मामले की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने कहा, “इस दु:खद घटना में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है उनके परिवारों के प्रति यह सदन गंभीर संवेदना व्यक्त करता है और उम्मीद करता है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय किये जायेंगे।”

इसके बाद सदन ने दिवंगत आत्माओं की याद में खड़े होकर मौन रखा।

Next Post

आजादी का प्रेरणास्रोत रहा वंदे मातरम् आजाद भारत का भी है विजन : मोदी

Mon Dec 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 दिसम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजादी के दीवानों का मंत्र बने ‘वंदे मातरम्’ गीत की गूंज ने न सिर्फ अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी और पूरे भारत में उत्साह का ऐसा माहौल तैयार किया था जो न सिर्फ […]

You May Like