DAP खाद ना मिलने पर किसानों ने बरा चौराहा पर लगाया जाम

बंडा। डी ए पी खाद के लिए बंडा क्षेत्र के किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर किसानों ने बुधवार सुबह करीब 7 बजे बरा चौराहा पर जाम लगा दिया। किसानों ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि बुधवार को सुबह से डी ए पी खाद का वितरण किया जाएगा। जिसको लेकर वह सुबह 4 बजे से बंडा आकर लाइन में लग गए थे लेकिन उन्हें खाद वितरित नहीं किया गया। जिससे नाराज किसानों ने बरा चौराहा पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर एस डी एम रवीश श्रीवास्तव और और एस डी ओ पी प्रदीप वाल्मीकि पहुंचे और किसानों को समझाइश दी। इसके साथ ही एस डी एम ने बताया कि जो डी ए पी खाद आया था उसे सोसायटियो के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही किसानों ने कहने पर उन्होंने किसानों के साथ दो गोदामों का निरीक्षण भी किया। जहां डी ए पी खाद रखा नहीं मिला। वहीं किसानों ने बताया कि खाद दुकानों पर डी ए पी 1350 की जगह 1800 से 2000 रुपए बोरी मिल रहा है।

खाद गोदाम में उपलब्ध यूरिया का वितरण अनु.अधिकारी बंडा के निर्देश पर किसानों को कराया गया

वही इनका कहना है

बंडा अनु. अधिकारी रवीस श्रीवास्तव का कहना है कि किसानों की शिकायत के आधार पर खाद गोदामों का निरीक्षण किया गोदाम में सिर्फ 600 बोरी यूरिया ही उपलब्ध पाया गया डीएपी सोसाइटियों को भेजा गया है डीएपी खाद को गोदामों में आते ही सबसे पहले किसानों को बंडा से वितरित कराया जाएगा

Next Post

गोपद नदी घाट से रेत का अवैध परिवहन करते वाहन को खनिज अमले ने पकड़ा

Wed Oct 8 , 2025
सीधी ।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज विभाग में पदस्थ शिशिर यादव एवं दल द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की प्राप्त शिकायतों की जांच की। इस दौरान गत दिवस रात्रि लगभग 12.30 बजे ग्राम बारपान स्थित गोपद […]

You May Like