शाह बस्तर पहुंचे

बस्तर 05 अप्रैल (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर पहुंचे है। वह यहां बस्तर पंडुम महोत्सव में शामिल होंगे।

श्री शाह मार्च 2026 के नक्सल मुक्त अभियान को लेकर नक्सल मामलों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की हौसला अफजाई के साथ साथ उनसे वन टू वन मुलाकात करेंगे उनकी दिक्कतों से रूबरू होंगे।

बस्तर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Next Post

स्पेन में शक्तिशाली तूफान के कारण गोदाम ढहने से तीन मौत

Sat Apr 5 , 2025
मैड्रिड, 05 अप्रैल (वार्ता) दक्षिणी स्पेन में शुक्रवार को एक शक्तिशाली तूफान के कारण एक कृषि गोदाम ढह गया, जिससे वहां काम कर रहे तीन लोगों की मौत हो गई। स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि उन्हें अंडालूसिया क्षेत्र में सेविले के पास डॉस हरमनोस शहर के पास घटना की […]

You May Like