दमोह की दो बेटियों ने एमपीपीएससी में लहराया परचम

दमोह: जिले की दो होनहार बेटियों ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में मेडिकल ऑफिसर पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विभाग लखन पटेल ने दोनों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।ग्राम कांटी निवासी शोभालाल पटेल की सुपुत्री डॉ. अंशु पटेल और ग्राम देवरा जामशा निवासी श्री नारायण सिंह पटेल की सुपुत्री डॉ. रीतेश्वरी पटेल का चयन हुआ है।

दोनों बेटियों के चयन पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों व ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। साथ ही क्षेत्र के लोगों ने दोनों बेटियों की सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि दोनों बेटियों की यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें भी आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा।

Next Post

भगवान भरोसे पांढुरना: एसपी अस्वस्थ, एएसपी और बड़चिचोली चौकी प्रभारी भी हुए रिलीव, कौन संभालेगा कमान?

Fri Jun 12 , 2026
पांढुरना। नवागत पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार की तबीयत खराब होने के बाद वे लीव पर चलें गए है,अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी का स्थानांतरण भोपाल होने पर उन्हें बीते 9 जून को यहां से भारमुक्त कर दिया गया,वहीं बड़चिचोली पुलिस चौकी प्रभारी का स्थानांतरण मंडला होने पर उन्हें […]

You May Like