
जबलपुर। हम लोग पुलिस वाले हैं, यहां समान चोरी हो रहा है, आप अपने सामान बैग में रखलो..। कहते हुए जालसाजों ने मदनमहल में एक महिला के साथ झपटमारी कर दी।
पुलिस ने बताया कि बबीता सोनी 42 वर्ष निवासी प्रकाश चौराहा वार्ड नम्बर 8 बिरसिंगपुर थाना पाली जिला उमरिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि इलाज कराने के लिये डाँक्टर अनुपम साहनी जबलपुर के यहां बडी बहन अनीता सोनी 58 वर्ष केे साथ आई थी। कोठारी अस्पताल से एक ई-रिक्शा में बैठकर डाँक्टर अनुपम साहनी के यहां जा रही थी। आँटो रिक्शा वाला चाट का चश्का के आगे तक ले गया, वहां पर दो लडके सिविल ड्रेस में मोटर साईकल पर आये और बोले कि हम लोग पुलिस वाले हैं, यहां समान चोरी हो रहा है आप अपने सामान बैग मे रखलो, तब उसने अपनो जेवर सोने की चैन जिसमे लाकेट लगा था एवं दो चूँडिया हाथ से उतारकर सभी बैग मे रख लिया, कुछ देर बाद दो और लडके मोटर साईकल से आ गये, उसके सोने जेवर जो बैग मे रखे थे झपट मारकर ले गये।
