उमरिया में यूरिया संकट: टोकन व्यवस्था पर किसानों का आक्रोश

उमरिया। जिले में यूरिया खाद की कमी किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। गोदामों और वितरण केंद्रों पर व्यवस्थाएं ठीक न होने से किसानों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इंदवार स्थित राज्य सहकारी विपणन संघ केंद्र पर सोमवार को बड़ी संख्या में किसान यूरिया लेने पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि गोदाम प्रभारी शिव मार्को द्वारा टोकन वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई।

किसानों का कहना है कि वे सुबह 6 बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन 200 टोकन बांटने के बाद भी केवल 50 किसानों को ही खाद उपलब्ध कराई गई। शेष 150 किसानों को अगले दिन आने को कहा गया। किसानों ने आरोप लगाया कि प्रभारी एसी कमरे में बैठकर मनमाने ढंग से खाद बांट रहे हैं और कई बार 15 दिन बीत जाने पर भी उन्हें एक बोरी यूरिया नहीं मिल पाती।

गर्मी और महंगाई के बीच यूरिया की किल्लत से किसान परेशान हैं और उनका कहना है कि समय पर खाद न मिलने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए।

Next Post

सनातन धर्म और हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी से हुए आहत, कानूनगो शिकायत करने पहुंचे कोतवाली

Mon Sep 8 , 2025
विदिशा।सनातन धर्म और हिंदू देवी देवताओं पर मोबाइल शॉप के संचालक जितेंद्र उर्फ जित्तू जैन पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहा था. जिसका विदिशा में कई लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा था. जब यह मामला राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की […]

You May Like