रेड लाइट एरिया में दिल्ली के शेफ की मौत, प्रेमिका से मिलने आया था

ग्वालियर। एक युवक की मौत ने पुलिस की चिंताएं बढ़ा दी हैं. युवक की मौत होने पर उसका शव अब अंतिम संस्कार के लिए अपनों का इंतजार कर रहा है. लेकिन मृतक युवक के परिवार का कुछ पता नहीं चल सका है. युवक दिल्ली में शेफ का काम करता है और ग्वालियर के रेडलाईट एरिया में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था. उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे प्रेमिका के घरवालों ने ही शासकीय अस्पताल में भर्ती करवाया था. लेकिन पुलिस उसके परिवार को तलाशने में जुटी हुई है.

ग्वालियर के रेशमपुरा में रहने वाली एक युवती का नाता कभी दिल्ली की बदनाम गलियों से रहा था और इसी दौरान उसकी मुलाकात इन गलियों में आने वाले मनोज चौहान से हो गई थी. दिल्ली की इन गंदी गलियों में महिला को मनोज की बातें और मुलाकातें सुकून देने लगीं. जिनसे उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. लेकिन कुछ साल पहले युवती अपने परिवार के साथ ग्वालियर आकर शिफ्ट हो गई. जब इस बात का पता मनोज को लगा तो वो भी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ग्वालियर आने लगा. लेकिन कभी न मनोज ने अपने घर परिवार के बारे में बताया और न हीं कभी युवती ने मनोज से पूछा. वो आता कुछ समय बिताता और वापस दिल्ली चला जाता. युवती के परिजनों को भी इससे कोई समस्या नहीं थी.

परिजनों की माने तो इस बार जब मनोज आया तो कुछ बीमार लग रहा था. जब उसकी तबियत बिगड़ी तो उसे प्रेमिका के परिजनों ने ही अस्पताल में भर्ती करवाया. जब युवती के घरवालों से मनोज के परिजनों से स्वीकृति की बात कही तो इलाज की प्राथमिकता को देखते हुए युवती के परिजनों ने ही कागजी स्वीकृति दे दी लेकिन अब जब मनोज की मौत हो चुकी है तो उसका शव अब अपनों की राह देख रहा है.

इसके अलावा पुलिस ने भी उसके परिजनों को तलाशने के लिए हर संभव प्रयास किए. यहां तक कि मनोज के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला. जिस पर तकरीबन 250 लोगों से बातचीत में यही सामने आया कि मनोज हमेशा ग्वालियर में ही अपना परिवार बताता था. जिसमें उसकी बीवी और बच्चों की बातचीत होती थी. फिलहाल इस शव की सुपुर्दगी की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है. और मनोज का शव अंतिम संस्कार के इंतज़ार में शव गृह में रखा हुआ है।

Next Post

भावपूर्ण गीतों से श्रोताओं को दीवाना बनाया गुलशन बावरा ने

Thu Aug 7 , 2025
मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड में गुलशन बावरा को एक ऐसे गीतकार के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने भावपूर्ण गीतों से लगभग तीन दशकों तक श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया। हिन्दी भाषा और साहित्य के करिश्माई व्यक्तित्व गुलशन कुमार मेहता उर्फ गुलशन बावरा का जन्म 12 अप्रैल […]

You May Like