भिंड विधायक के खिलाफ सीएस से मिली आईएएस एसोसिएशन

ग्वालियर। एमपी आईएएस एसोसियेशन के अध्यक्ष मनु श्रीवास्तव ने बताया है कि बुधवार को भिंड कलेक्टर के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर आज मुख्य सचिव अनुराग जैन से मुलाकात की गई। इस मामले में विरोध दर्ज कराया गया है। एसोसियेशन के पदाधिकारी और आईएएस अधिकारी एक साथ मुख्य सचिव अनुराग जैन और सीएम मोहन यादव से फिर मुलाकात करेंगें। संपूर्ण घटनाक्रम पर कार्यवाही के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने की मांग भी करेंगे। उन्होंने कहा है कि इस पूर मामले में आज उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव से भी बात की है। संभागायुक्त चंबल संभाग से भी घटना की जानकारी ली है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ इस तरह की एक्टिविटी रोकने की मांग को लेकर एसोसियेशन पूरी तरह गंभीर है।

Next Post

उफ्फ ये सियापा का गाना दिल परिंदा रिलीज

Fri Aug 29 , 2025
मुंबई, 29 अगस्त (वार्ता) फिल्म उफ्फ ये सियापा का गाना दिल परिंदा रिलीज हो गया है। फिल्म उफ्फ ये सियापा की कहानी इसके टाइटल की तरह ही बिल्कुल अनोखी है। बिना किसी डायलॉग की इस फिल्म में ए.आर. रहमान की धुनें कहानी में इमोशंस और प्यार भर देती हैं। जी. […]

You May Like