उफ्फ ये सियापा का गाना दिल परिंदा रिलीज

मुंबई, 29 अगस्त (वार्ता) फिल्म उफ्फ ये सियापा का गाना दिल परिंदा रिलीज हो गया है।

फिल्म उफ्फ ये सियापा की कहानी इसके टाइटल की तरह ही बिल्कुल अनोखी है। बिना किसी डायलॉग की इस फिल्म में ए.आर. रहमान की धुनें कहानी में इमोशंस और प्यार भर देती हैं। जी. अशोक द्वारा निर्देशित फिल्म उफ्फ ये सियापा एक साइलेंट कॉमेडी है, जिसके मजेदार ट्रेलर के रिलीज के बाद अब मेकर्स इसका फर्स्ट सॉन्ग दिल परिंदा लेकर आएं हैं। इस खुशियों से भरे अपबीट ट्रैक को खुद ए.आर. रहमान ने गाया और कंपोज भी किया है, साथ ही इसके बोल कुमार ने लिखें हैं।

फिल्म के पहले गाने दिल परिंदा में सोहम शाह, नुसरत भरूचा और नोरा फतेही साथ नजर आ रहे हैं।गाने के मेकिंग के बारे में बात करते हुए ए.आर. रहमान ने कहा,, “मैं चाहता था कि दिल परिंदा का कंपोजिशन सरल, उत्साह और खुशियों से भरा लगे। क्योंकि फिल्म खामोशी के जरिए अपनी कहानी कहती है। तो, इस तरह से यह गाना अपने सुर से भावनाएं जाहिर करता है।”

‘उफ्फ ये सियापा’ लव फिल्म्स की पेशकश है। इसे जी. अशोक ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। ‘उफ्फ ये सियापा’ 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Next Post

जामुड़ी में युवक की रहस्यमय मौत, परिजनों ने शव रखकर किया मार्ग जाम

Fri Aug 29 , 2025
अनूपपुर। जिला मुख्यालय अंतर्गत ग्राम पंचायत जामुड़ी में 21 वर्षीय विकास सिंह की रहस्यमय मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने शव को अनूपपुर–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर रखकर करीब दो घंटे तक यातायात अवरुद्ध कर दिया। मृतक के पिता लेखन सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को उनका […]

You May Like