
( जितेंद्र पुरोहित )
देवास/ सतवास जिस महिला की शिकायत पर पूलिस ने मुकेश को बुलाया था अब उसी महिला ने खुदकुशी कर ली मामला आज सुबह 11 बजे का है महिला रुकसाना खान उम्र 45 वर्ष ने अपने घर पर स्वयं को गले के।रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली अब इस मामले में दो लोगों की मौत हो गयी है यह एक अलग घटनाक्रम हो गया जहां फरियादी और आरोपी दोनों की मृत्यु हो गयी रुकसाना के पति रईस खान का कहना है कि उसकी पत्नी को थाने से बयान के लिए बुलाया जा रहा था लगातार 3 दिन से लोग उसके पीछे लगे थे पर रुकसाना किसी तरह के बयान नही देना चाहती थी मुकेश के मर जाने की खबर उसके दिमाग मे दहशत की तरह बैठ गयी बस यही बयान की बात उसके दिमाग मे बैठ गयी चूंकि हमारी पड़ताल में सामने आसपड़ोस के लोगों से बात करने पर आया कि मुकेश की मौत से यहाँ घर से कोई निकला ही नही जिस दिन हंगामा हुआ उस दिन पुलिस की ड्यूटी भी लगी थी क्योंकि रुकसाना के आवेदन पर ही पुलिस मुकेश को ले गई थी मुकेश और रुकसाना का मजदूरी के कुछ 1500 को लेकर अनबन थी बस उसी में उसने आवेदन दिया था पर पुलिस रुकसाना के बयान क्यो लेना चाहती थी जबकि वो तो फरियादी थी और हत्या का आरोप परिजनों की और से पुलिस पर है हालांकि पुलिस आत्महत्या की पुष्टि कर रही है रुकसाना अपने पीछे 4 बच्चे छोड़ गई है अब इस पूरे मामले में दोषी कौन है इसे जानना आवश्यक हो गया है ऐसे के आम नागरिक उच्च स्तरीय जांच चाहते है
