पौधों के नियमित संरक्षण एवं रख-रखाव पर ध्यान दें: सविता

सिंगरौली : नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान ने निगम कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विकास एवं जनहितकारी कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त ने वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य आगामी 15 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए ।

उन्होंने पौधों के नियमित संरक्षण एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि अधिकतम पौधे जीवित रह सके और अभियान के उद्देश्य सफल हों। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने 50 एवं 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण एवं नगर क्षेत्र में पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से आयुक्त ने सभी वार्डों में नियमित रूप से जल नमूने लेकर उनकी जांच कराने को कहा। बैठक में उपायुक्त आरपी बैस, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री, उपयंत्री सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

साइबर जालसाज ने झांसे में लेकर 1.28 लाख ठगे

Tue Aug 4 , 2026
इंदौर:गांधीनगर थाना क्षेत्र में साइबर जालसाज ने एक व्यक्ति को झांसे में लेकर 1.28 लाख की ठगी कर ली. पीड़ित फूल सिंह कायस्त उम्र 42 साल निवासी समरथ रेसिडेंसी, गांधीनगर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी अनिल […]

You May Like