रोमांचक मुकाबले में नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड की महिला टीम को दो रनों से हराया

कुचिंग (मलेशिया) 20 जनवरी (वार्ता) कप्तान लक्की पिटी (19),लिलियन उडेह (18) रन की पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर नाइजीरिया की महिला टीम ने सोमवार को वर्षा बाधित मैच में न्यूजीलैंड को हराकर महिला अंडर-19 टी-20 विश्वकप में अपनी पहली जीत दर्ज की।

आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी नाइजीरिया की टीम ने कप्तान लक्की पिटी (19),लिलियन उडेह (18) रन की पारियों के योगदान से निर्धारित 30 ओवरों में छह विकेट पर 65 रन बनाये। नाइजीरिया के छह बल्लेबाजों का स्कोर दहाई आंकड़े के नीचे रहा।

नाइजीरिया के 65 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत सलामी बल्लेबाज केट इरविन की पहले ही गेंद पर रन आउट होने से हुई। इसके बाद दूसरी सलामी बल्लेबाज एम्मा मैकलियोड तीसरे ओवर में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज यूसेन पीस की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। न्यूजीलैंड ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए और 11 ओवर की समाप्ति पर उसका स्कोर पांच विकेट पर 49 रन था।

न्यूजीलैंड के लिए अनिका टोड (19), वेकलिन (18) और ईव वोलैंड ने (14) रन बनाये। न्यूजीलैंड को आखिरी दो ओवराे में 17 रन की जरूरत थी। न्यूजीलैंड ने कप्तान टैश वेकलिन के चौके की मदद से 12वें ओवर में आठ रन बनाये। न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में नौ रन चाहिए थे। नाइजीरिया की उडेह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को केवल छह रन बनाने दिये और दो रन से मुकाबला जीत लिया।

 

 

Next Post

डॉ. जयशंकर ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

Mon Jan 20 , 2025
वाशिंगटन, 20 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वाशिंगटन पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह के […]

You May Like