अमेरिका ने ब्राजील के कई अधिकारियों के वीजा किये रद्द, लगाया वीजा प्रतिबंध

वाशिंगटन, 14 अगस्त (वार्ता) अमेरिका ने क्यूबा के श्रम निर्यात योजना में कथित संलिप्तता के कारण ब्राजील के कई सरकारी अधिकारियों के वीजा रद्द कर दिए हैं तथा उन पर वीजा प्रतिबंध लगाये हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा, “आज, विदेश विभाग ने क्यूबा सरकार की श्रम निर्यात योजना में मिलीभगत के कारण कई ब्राज़ीलियाई सरकारी अधिकारियों, पैन अमेरिकन हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (पीएएचओ) के पूर्व अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के वीजा रद्द करने और उन पर वीजा प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाए हैं। ये अधिकारी क्यूबा सरकार की अनिवार्य श्रम निर्यात योजना को बढ़ावा देने में शामिल थे, जो जबरन श्रम के जरिए क्यूबा के चिकित्साकर्मियों का शोषण करती है।”

अमेरिकी विदेश विभाग ने मोजार्ट जूलियो टैबोसा सेल्स और अल्बर्टो क्लेमन के वीजा रद्द कर दिए है, जो दोनों ब्राज़ील के स्वास्थ्य मंत्रालय में ‘मैस मेडिकोज़’ कार्यक्रम में कार्यरत थे।

विदेश विभाग ने कहा, “हमारी कार्रवाई में एक स्पष्ट संदेश है कि अमेरिका उन लोगों के प्रति जवाबदेही को बढ़ावा देता है जो क्यूबा शासन की अनिवार्य श्रम निर्यात योजना को सक्षम बनाते हैं।”

 

Next Post

भारी बारिश के कारण लिथुआनिया में की गयी राष्ट्रीय आपात की घोषणा

Thu Aug 14 , 2025
विल्नुस 14 अगस्त (वार्ता) भारी बारिश से मची तबाही के कारण लिथुआनिया में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गयी है। भारी बारिश के कारण लिथुआनिया में फसलें बर्बाद हो गयी हैं और खेतों में जलभराव हो गया है। सरकार ने बुधवार को आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा कि […]

You May Like