एनसीसी का मिट्टी संकल्प वृक्ष कार्यक्रम आयोजित

भोपाल। नेशनल कैडेट कोर के संकल्प वृक्ष कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रुप हेडक्वार्टर के एयर विंग यूनिट द्वारा पवित्र मिट्टी के संकलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम भेल स्थित सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में एनसीसी की सभी विंग्स, आर्मी, नेवी और एयर के कैडेट्स ने भाग लिया. और पवित्र मिट्टी का संकलन कर के उसे एनसीसी समूह मुख्यालय के लिया भेजा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सत जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य फादर लियो बाबू और एनसीसी के अधिकारी गण ने भाग लिया. यह मिट्टी संकल्प वृक्ष कार्यक्रम में उपयोग की जाएगी, जोकि, आने वाले समय में एनसीसी के द्वारा आयोजित होगा.

Next Post

जंगल में चीटियों से लिपटा मिला नवजात, थाना प्रभारी ने बचाई जान

Thu Oct 8 , 2026
सिंगरौली। चितरंगी के बगैया गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जंगल में झाड़ियों में चीटियों से लिपटा नवजात शिशु मिला। ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुदेश तिवारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं की मदद से नवजात को बाहर निकालकर […]

You May Like