बेखौफ लुटेरों ने तीन युवकों को लूटा, चाकू भी मारे

जबलपुर: बेखौफ लुटेरों ने तीन युवकों को निशाना बनाते हुए सोने की चैन, चांदी के कड़े, नकदी, तीन मोबाइल लूट लिए। यह वारदातें बरगी, मदन महल, भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने तीनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही सीसी टीव्ही कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके ।

बरगी पुलिस के मुताबिक कमोद आर्मो 23 वर्ष निवासी ग्राम टींगन अपनेे दोस्त प्रदोश यादव एवं भांजी सुषमा मरावी के साथ मोटर सायकिल से बरगी डैम घूमने पहुंचे तभी अज्ञात 4 लडक़े आकर बोले यहां क्या कर रहे हो, तो उसने कहा की घूमने आये तो चारों उसके साथ मारपीट करने लगे। जेब में रखे 3 हजार रूपए एवं उसका मोबाईल, भांजी सुषमा का मोबाईल छीनकर, 2 मोटर सायकिलों में बैठकर भाग गये।

इसी प्रकार मदनमहल पुलिस के मुताबिक आदित्य सोनी 22 वर्ष निवासी साठिया कुआ सराफा वार्ड कोतवाली एमबीए की पढाई कर रहा है। मदन महल स्टेशन के पास अपने दोस्त से मिलने जा रहा था उसी दौरान स्कूटी गाडी में सवार तीन लडके एवं एक लाल कालें रंग की मोटर साईकिल में सवार तीन लडक़े अपनी गाडियों को लहराते हुए चला रहे थे जो उसे कट मार दिये। इसके बाद उससे बहस बाजी करने लगे।

स्कूटी में बैठे लडके ने चलते चलते चाकू मारा उससे चोटें आ गई। पीछे बैठे लडके नें उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन खींच लिया और सभी भाग गए। इसी प्रकार भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि सचिन माली 35 वर्ष निवासी चौकीताल वह मोटर सायकल से घर आ रहा था हालीडे होटल के पास चौकीताल में मोटर सायकल में तीन लडक़े आये और उसे रोक लिया। एक लडक़े ने उसे पकड़ लिया एवं 2 लडक़े ने हाथ में पहने हुये चांदी के कड़े जेब में रखा, मोबाइल तथा 800 रूपये जबरदस्ती छीन लिये एवं उसे धक्का देकर गिरा दिया एवं उसकी मोटर सायकल छीनकर भाग गये।

Next Post

दिल्ली में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, शिक्षामंत्री इस्तीफा देंः जूली

Tue Jul 21 , 2026
अलवर, (वार्ता) राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि प्रदर्शन करने वाले छात्र देश के ही बच्चे हैं और उनके साथ जिस तरह की बर्बरता की गयी, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। […]

You May Like