इंदौर:सड़क हादसों को रोकने और नागरिकों में यातायात अनुशासन की भावना बढ़ाने के लिए इंदौर यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है. “हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें” थीम पर आधारित इस जनजागरण अभियान के तहत चालकों को जागरूक करने के साथ ही नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है.
पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 55,873 चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है.
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हेलमेट न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है. विशेषज्ञों के मुताबिक सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का बड़ा कारण सिर पर गंभीर चोट लगना होता है. एक हेलमेट ऐसी चोटों से बचाकर मृत्यु की संभावना को लगभग 70 प्रतिशत तक घटा सकता है. ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहिया वाहन चलाते या पीछे बैठते समय हमेशा हेलमेट पहनें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.
