उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल कल सागर आयेंगे, विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे 

सागर। उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री सागर जिला राजेन्द्र शुक्ल कल 13 दिसंबर को सागर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह प्रातः 8 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे सागर पहुंचेंगे। सागर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दोपहर 12 बजे से मकरोनिया में आयोजित बुंदेलखंड के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे कलेक्टर कार्यालय सागर के सभाकक्ष में आयोजित राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शासन द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए गए प्रयासों एवं उपलब्धियों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस लेंगे। श्री शुक्ल दोपहर 3 बजे से जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में सम्मिलित होंगे। अपराह्न 4 बजे बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय सागर में निर्माणाधीन इकाइयों एवं कार्यों का निरीक्षण करेंगे एवं शाम 5 बजे सागर नगर के विभिन्न महत्वपूर्ण निर्माणाधीन कार्यों का स्थल निरीक्षण करेगे। सागर जिले के प्रभारी मंत्री श्री शुक्ल शाम 6 बजे वे सागर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Next Post

घोघर मोहल्ले में युवक पर कैंची से हमला, आरोपी पकड़ाया

Fri Dec 12 , 2025
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघर मोहल्ले में दिनदहाड़े नशे की हालत में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे युवक के ऊपर कैंची से हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस अपने साथ ले […]

You May Like