
रीवा। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघर मोहल्ले में दिनदहाड़े नशे की हालत में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते दूसरे युवक के ऊपर कैंची से हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस अपने साथ ले गई है.जबकि घायल को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है
घटना के संबंध में इमरान ने जानकारी देते हुए बताया कि घोघर निवासी रमजान खान उम्र 23 वर्ष के साथ वह जा रहा था. इसी दौरान घोघर कन्या स्कूल के पीछे नुरुल गोस वाले के सामने घोघर निवासी बाबू ब्लैकी नामक युवा मिला जो पहले तो उसे घूरने लगा और देखते ही देखते रमजान के ऊपर कैंची से हमला कर दिया. घटना को होता देख मौके पर मौजूद लोगों ने बाबू ब्लैकी को पकड़ लिया और घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले गई है जबकि घायल रमजान खान को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बताया गया है कि रमजान खान पेसे से ऑटो चालक है जबकि आरोपी बाबू ब्लैकी भी ऑटो चलाता है दोनों के बीच कुछ दिन पूर्व वाद विवाद हुआ था इसी बात को लेकर बाबू ब्लैकी ने आज नशे की हालत में रमजान के ऊपर चाकू से हमला कर दिया है.
