
रीवा। मऊगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लटियार के समीप बाइक सवार युवक बाइक अनियंत्रित होने से पुल के नीचे खाई में जा गिरा. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 112 पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है घटना के पीछे के कारणों की जांच पुलिस कर रही है.
घटना के संबंध में स्थानीय निवासी मदन मोहन गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम तकरीबन 5 बजे तेज रफ्तार बाइक चला रहा एक व्यक्ति लटियार गांव के समीप सडक़ पर बनी पुलिया से नीचे खाई में जा गिरा. जिसकी सूचना तत्काल मऊगंज पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को खाई से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा है बताया गया है कि बाद में बाइक सवार युवक की पहचान संगम सिंह निवासी कन्हैयाबांध के रूप में हुई है घायल अटरिया गांव से दुधमनिया की ओर बाइक से जा रहा था इसी दौरान सडक़ हादसे का शिकार हो गया.
