जबलपुर: क्राइम ब्रांच, गढ़ा और पनागर पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अवैध हथियारेां के साथ तीन बदमाशों को पकड़ा है जिनके कब्जे से पिस्टल, रिवाल्वर, तीन कट्टे, छह कारतूस जब्त किए गए। जानकारी के मुताबिक क्राईम ब्रांच एवं गढा पुलिस ने देवताल गार्डन तालाब के किनारे दबिश देकर माजिद मूसा 18 वर्ष निवासी सूपाताल गढा एवं एक नाबालिग को पकड़ा।
जिसके कब्जे से 1 रिवाल्वर, 3 कट्टा, 5 कारतूस जप्त किए गए। इसी प्रकार पनागर पुलिस ने जितेन्द्र यादव 38 वर्ष निवासी भरदा द्वारिका परिसर के सामने पनागर को पिस्टल, कारतूस के साथ पकड़ा।
