महिला थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: भट्टा मोहल्ला, टैगोर नगर, ग्वारीघाट मनचले महिलाओं, बेटियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे है। बदमाशों के उत्पात से परेशान होकर महिलाओं ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक भट्टा मोहल्ला बरती. टैगोर नगर, निवासी मिनाक्षी पासी, चन्द्रमणी कैथवास, छोटी बाई चौधरी, उर्मीला ठाकुर, मुन्नी बाई ठाकुर, अनार बाई ठाकुर, रामरती ठाकुर, आशा ठाकुर, रोशनी पासी, सोमा बाई पासी, पावर्ती पासी, देवानी ठाकुर, एवं अन्य ने शिकायत में आरोप लगाया कि रामरत्न यादव, मुकेश यादव, ईशु यादव, सुरेश यादव, रज्जन यादव, मुकुल यादव, विवेक त्रिपाठी एवं उनके साथियों के द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचा क्षेत्र की महिलाओं एवं बेटियों के साथ अभद्रता एवं छेड़छाड़ कर की जा रही है। पुलिस ने शिकायत को जांच में लिया है।
