प्रधानमंत्री मोदी कल से दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर, जीआईएस का करेंगे उद्घाटन

भोपाल, 22 फरवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर रहते हुए राजधानी भोपाल और छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

श्री मोदी कल अपने मध्यप्रदेश प्रवास के पहले दिन छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम आएंगे और वहां बनने वाले कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। इस आयोजन के लिए छतरपुर प्रशासन से लेकर कार्यक्रम के आयोजक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भी विशेष तैयारियां की हैं। इस कार्यक्रम के बाद वे राजधानी भोपाल आएंगे।

प्रधानमंत्री कल रात को भोपाल के राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे। यहां वे स्थानीय कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य के सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मार्गदर्शन भी देंगे। श्री मोदी 24 तारीख को राजधानी भोपाल में शुरु होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन (जीआईएस) का उद्घाटन करेंगे। इस दो दिवसीय आयोजन के लिए देश-विदेश से निवेशक राजधानी भोपाल में आने वाले हैं। सम्मेलन के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसमें भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री के कल से प्रवास शुरु होने के पहले आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दोनों आयोजन स्थलों कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

इस अवसर पर डॉ यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कल से दो दिवसीय प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। वे भोपाल में संगठन की बैठक लेंगे और सांसदों-विधायकों से चर्चा करेंगे। लंबे समय बाद ऐसा अवसर आया है, जब प्रधानमंत्री भोपाल में रात्रि विश्राम करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंंत्री के कार्यक्रम के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाओं को मजबूती से अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री के आने से इस समिट का महत्व और बढ़ जाएगा। यह समिट मध्यप्रदेश को नई दिशा और ऊंचाइयों की ओर ले जाएगी। इसमें देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति शिरकत करेंगे। मध्यप्रदेश न केवल उन्हें निवेश के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा, बल्कि उनका विश्वास भी अर्जित करेगा, जिससे राज्य में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा।

Next Post

ट्रक के ट्राले से टकरा जाने से ट्रक चालक की मौत

Sat Feb 22 , 2025
रायसेन, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर जमानिया के पास एक ट्रक के ट्राले से टकरा जाने से ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर जमानिया के पास […]

You May Like

मनोरंजन