ट्रक के ट्राले से टकरा जाने से ट्रक चालक की मौत

रायसेन, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर जमानिया के पास एक ट्रक के ट्राले से टकरा जाने से ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले में देवरी राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर जमानिया के पास कल रात तीन बजे शराब (बियर) से भरे ट्रक की टक्कर आगे चल रहे ट्राले से हो गई, जिससे ट्रक चालक संदीप सिसोदिया (28) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक देवास का रहने वाला था। हादसे में चालक का शव केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस ने जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। ट्रक में 750 पेटी बियर लदी हुई थी।

आबकारी विभाग के उप निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि ट्रक में लदी बियर की कीमत करीब 20 लाख रुपये थी। हादसे में लगभग 70 प्रतिशत माल नष्ट हो गया। लगभग 15 लाख रुपये की बियर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। देवरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस ट्राले से ट्रक की टक्कर हुई थी, पुलिस ने उस ट्राले का भी पता लगा लिया है।

Next Post

पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने गोली मार कर की आत्महत्या

Sat Feb 22 , 2025
शहडोल, 22 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के केशवाही थाना क्षेत्र के टेंगहा गाँव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने देशी बंदूक (कट्टा) से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के टेंगहा गांव के […]

You May Like