पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

नई दिल्ली 01 मार्च (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.57 प्रतिशत लुढ़ककर 69.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसी दौरान लंदन ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी लेकर 73.08 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

सहकारी संघवाद का समर्थन करता है पीएफएमएस: सीतारमण

Sat Mar 1 , 2025
नयी दिल्ली 01 मार्च (वार्ता) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कहा कि पब्लिक फाइनेंशियल मैंनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) सहकारी संघवाद का समर्थन करते हुये प्रत्यक्ष लाभ हस्तातंरण के साथ ही भुगतान का भी काम करता है। श्रीमती सीतारमण ने यहां 49वें सिविल अकाउंट्स दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को […]

You May Like