द्वारकापुरी पुलिस ने पकड़ा गैस रिफिलिंग का गोरखधंधा

इंदौर: द्वारकापुरी पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस रिफिलिंग करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किए गए हैं. सूर्यमनगर के पास नाथ मोहल्ले में दबिश देकर आरोपी 54 वर्षीय अशोक परमार निवासी न्यू सूर्यदेव नगर को पकड़ा. वह इंडेन कंपनी के सिलेंडरों से गैस निकालकर अन्य सिलेंडरों में भर रहा था.

मौके से पुलिस ने 43 गैस सिलेंडर (34 भरे हुए और 9 खाली), टाटा लोडिंग रिक्शा नम्बर एमपी-09 एलएन-6255, चार गैस पाइप पैकेट, एक रेग्युलेटर, दो तोलकांटे शुभम कंपनी का स्प्रिंग कांटा और वेट कंपनी का कांटा तथा गैस निकालने-भरने का लोहे का रिफिलर जब्त किए. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

स्लीमनाबाद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का विवाद, पांच पटवारियों की टीम करेगी जांच

Tue Sep 16 , 2025
कटनी: स्लीमनाबाद मुख्यालय में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने एकजुट होकर करीब 6 एकड़ से अधिक भूमि पर तार फेंसिंग कर कब्जा कर लिया है, जिस पर पहले सैनिक छावनी हुआ करती थी। इस कब्जे को लेकर स्थानीय समुदाय […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।