अर्जुन कपूर ने अपने नये हेयरस्टाइल से बिखेरा जलवा

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने नवीनतम हेयरस्टाइल के साथ नया लुक अपनाया है।

अर्जुन कपूर ने सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ प्रशंसकों के लिये अपना नया लुक साझा किया है। अर्जुन कपूर का नया लुक प्रसंशकों को काफी पसंद आ रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी में काम करने के लिये अर्जुन कपूर ने अपने बाल और दाढ़ी लम्बे किये थे।अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने ग्रूमिंग सेशन की एक झलक साझा की और हकीम को काम में उस्ताद बताया। तस्वीर में वह सैलून की कुर्सी पर बैठे नया हेयरस्टाइल बनवाते नजर आ रहे हैं।

अर्जुन कपूर काली स्वेटशर्ट पहने, चांदी की चेन और मैचिंग घड़ी पहने कूल लग रहे, उन्होंने धूप का चश्मा लगाया हुआ था।इससे पहले अर्जुन कपूर ने अपनी मेकओवर यात्रा की पूरी रील दिखाई थी। वीडियो में सैलून में उनके नाटकीय काले और सफेद असेंबल के साथ उनके बालों के परिवर्तन की पर्दे के पीछे की झलकियाँ दिखाई गईं। वीडियो में अर्जुन कपूर मजाक करते हुए दिखे।वीडियो में उन्होंने कहा, “चार साल की मेहनत, चार साल का इमोशन, चार चर्चा में चला गया।

Next Post

छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘छावा’ टैक्स फ्री

Thu Feb 27 , 2025
रायपुर, 27 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने आज राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छावा […]

You May Like