जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत अक्शा मस्जिद के पास एक बिल्ली और उसके बच्चे पड़ोसी के घर चले गए जिसे वापिस करने की बात पर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि चाकूबाजी हो गई। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गयाh। पुलिस ने बताया कि रात्रि मोह. रहीम 27 वर्ष निवासी अक्शा मस्जिद के पास हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह आटो चलाता हैं, 2 माह पहले एक बिल्ली ने उसके घर में आकर बच्चा दे दी थी लगभग 2 माह तक उन बिल्लियों को अपने घर में रखा था।
जब वे अपने काम से घर आया तो देखा कि उसकी बिल्ली और बिल्ली के बच्चे घर में नही थे उसने आसपास देखा तो बिल्ली और बिल्ली के बच्चे उसके पड़ोसी रीना बानो के घर में थे उसने रीना को बिल्ली के बारे में पूछा कि एवं बिल्ली एवं बिल्ली के बच्चे वापस करने के लिये तो रीना एवं रीना का पति मोह. कौसर बोले कि बिल्ली चाहिये तो 2 हजार रूपये दो, उसने रूपये देने से मना किया तो उसके साथ विवाद करने लगे, दोनों हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगे मोह. कौसर ने चाकू से हमलाकर दाहिने कंधे में चोट पहुॅचा दी।
