सनातन धर्म और हिंदू देवी देवताओं पर टिप्पणी से हुए आहत, कानूनगो शिकायत करने पहुंचे कोतवाली

विदिशा।सनातन धर्म और हिंदू देवी देवताओं पर मोबाइल शॉप के संचालक जितेंद्र उर्फ जित्तू जैन पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर रहा था. जिसका विदिशा में कई लोगों द्वारा विरोध भी किया जा रहा था. जब यह मामला राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की जानकारी में आया तो वह इससे काफी आहत हुए और जितेंद्र उर्फ जित्तू जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए सोमवार की रात कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे. जहां फरियादी नितिन सिरभैया द्वारा कोतवाली थाना प्रभारी को आवेदन देकर जितेंद्र उर्फ जित्तू जैन के खिलाफ एफआईआर की मांग की.इस मामले में कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि जितेंद्र जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है.बताया गया कि पिछले कई दिनों से जितेंद्र जैन हिंदू देवी देवता और सनातन हिंदू धर्म पर लगातार टिप्पणी कर रहा था. जिसकी एक बार पहले भी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने जितेंद्र जैन को कोतवाली तलब भी किया था. जिसके बाद मामला सुलझ गया था. लेकिन इसके बाद फिर से जितेंद्र जैन सनातन धर्म पर टिप्पणी करता रहा.

Next Post

बदमाशों को पैदल लेकर बाजार में निकली पुलिस चाकूबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Mon Sep 8 , 2025
विदिशा। सोमवार को पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में बदमाशी करने वाले बदमाशों को पुलिस बाजार में पैदल लेकर निकली, जहां सिविल लाइन क्षेत्र के उन बदमाशों पर कार्यवाही की जो पिछले कुछ दिनों से इलाके में बदमाशी कर रहे थे. जो थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल थे. वहीं […]

You May Like