बदमाशों को पैदल लेकर बाजार में निकली पुलिस चाकूबाजी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

विदिशा। सोमवार को पुलिस ने दोनों थाना क्षेत्रों में बदमाशी करने वाले बदमाशों को पुलिस बाजार में पैदल लेकर निकली, जहां सिविल लाइन क्षेत्र के उन बदमाशों पर कार्यवाही की जो पिछले कुछ दिनों से इलाके में बदमाशी कर रहे थे. जो थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल थे. वहीं कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. सविल लाइन पुलिस ने थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों को जो थाने की गुण्डा लिस्ट में शामिल थे. उन पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने इलाके में पैदल घुमाया. सोमवार दोपहर को सिविल लाइन टीआई आके मिश्र ने बताया कि थाना क्षेत्र में दर्ज आदतन पांच अपराधियों का गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों पर पिछले कुछ समय से चाकूबाजी सहित अन्य मामलों के अपराध दर्ज हुए थे. वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र में गणेश उत्सव चल समारोह के दौरान रात में दो से तीन घटनाएं चाकू बाजी की घटित हुई थी. जिसमें कई लोग चोटिल हुए थे, कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी चोटी राइडर को उसी रात को गिरफ्तार कर लिया था. वहीं दो अन्य आरोपियों सुरेंद्र कुशवाह और हिमांशु कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली टीआई आंनद राज ने बताया कि अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही.

Next Post

राज्य प्रशासनिक सेवा के 16 अफसरों को IAS अवॉर्ड 

Mon Sep 8 , 2025
भोपाल। लंबे इंतजार के बाद मध्यप्रदेश कैडर के 16 राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) अधिकारियों का आईएएस में प्रमोशन आखिरकार मंजूर हो गया। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने आज 8 सितंबर को अधिसूचना जारी करते हुए वर्ष 2023 और 2024 के रिक्त पदों के […]

You May Like