स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ़्तार 

जबलपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी और आरपीएफ लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी दौरान जीआरपी ने एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, जीआरपी जबलपुर टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा, जिसकी पहचान संतोष गुजराती उर्फ कूका 30 वर्ष निवासी ओम दुर्गा साईं मंदिर के पास, कंजर मोहल्ला, थाना बेलबाग के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नींद का फायदा उठाकर मोबाइल चोरी करने आया था। जब पुलिस ने तलाशी ली, तो आरोपी के पास से पांच मोबाइल फोन मिले, जिनमें से एक रेडमी कंपनी का मोबाइल मिला है। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 89,500 बताई गई है। शेष चार मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान के लिए सायबर सेल जबलपुर को पत्र भेजा गया है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Next Post

चंबल में 55 साल बाद टूट रहा सर्दी का रिकॉर्ड

Mon Nov 10 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर चंबल अंचल में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अंचल में मौसम कंपकंपाने वाला रिकॉर्ड रच रहा है। अक्टूबर में भारी बारिश के बाद अब नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड-मुरैना सहित 9 जिलों में शीतलहर का […]

You May Like