मुख्य पोस्ट ऑफिस के टूटे ताले, 7 लाख की चोरी

रतलाम: मुख्य पोस्ट ऑफिस में बुधवार-गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। चोरी की जानकारी प्राप्त होने पर एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा सहित अन्य पहुंचे ।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार-गुरुवार की रात बदमाश ने सैलाना रोड बस स्टैंड स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर पंहुचे थे।सूत्रों के अनुसार चोर सीसी टीवी कमरे में नजर आ रहे है ।लाकर को ग्राइंडर से काटकर 7 लाख चोरी कर ले गए हैं। एसपी अमित कुमार ने जांच के लिए टीम गठित की है । पुलिस पोस्ट ऑफिस की जांच कर रही है।

Next Post

सर्वदलीय बैठक में पारित हुआ 27% OBC आरक्षण का संकल्प : अरुण यादव

Thu Aug 28 , 2025
भोपाल: आज हुई सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं ओबीसी नेता अरुण यादव ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने बताया कि बैठक में पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण देने का संकल्प पारित किया गया है। यादव ने कहा कि यह प्रस्ताव वर्ष 2019 से […]

You May Like