बागेश्वर धाम टेंट हादसा: पं. धीरेंद्र शास्त्री ने निभाया वादा, मृतक के परिवार को सौंपी 7.68 लाख की चढ़ोत्तरी

ग्वालियर: बागेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के दौरान एक दुखद हादसा हुआ था। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धाम में लगा एक टेंट गिर गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के नंदनगर चौरी निवासी श्यामलाल कौशल की मृत्यु हो गई। इस हादसे में उनकी बेटी सौम्या सहित कई अन्य श्रद्धालु भी घायल भी हुए थे। हादसे की खबर मिलते ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गहरा शोक व्यक्त किया और सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।

इस दौरान उन्होंने मृतक के परिवार की मदद के लिए उस दिन धाम में प्राप्त चढ़ोत्तरी की पूरी राशि उनके परिजनों को सौंपने का वादा किया। अपने वादे को निभाते हुए, बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने 3 जुलाई को प्राप्त 7 लाख 68 हजार 840 रुपये की दान राशि मृतक श्यामलाल कौशल की पत्नी और परिजनों को ग्रामीणों की उपस्थिति में उनके घर जाकर सौंप दी। हादसे के वक्त श्यामलाल कौशल अपनी बेटी और दामाद के साथ बाबा बागेश्वर के दर्शन के लिए धाम पहुंचे थे।

सुबह आरती के बाद मूसलाधार बारिश शुरू हुई, जिससे बचने के लिए वे टेंट के नीचे खड़े हुए। तभी तेज हवाओं के कारण टेंट का एक पोल टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन श्यामलाल कौशल की जान नहीं बच सकी।बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से कहा, “प्राकृतिक आपदा को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन हम मृतक के परिवार के लिए प्रार्थना करते हैं और उनकी सहायता के लिए यह छोटा सा प्रयास कर रहे हैं।” इस नेक कदम की स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

Next Post

हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक सीटी स्कैन और MRI मशीन का लोकार्पण

Fri Jul 25 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को राजधानी स्थित हमीदिया अस्पताल का दौरा कर वहां नव स्थापित अत्याधुनिक सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने मशीनों के संचालन की […]

You May Like