
पांढुरना। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में हुई चोरी की वारदात में शामिल पांढुरना के कब्बाडी मोहल्ले के युवक को महाराष्ट्र पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इसके अन्य साथियों की तलाश कर रहीं है,इस कार्यवाहीं से अन्य चोरों में भी हडक़ंप मचा हुआ है।
सीमावर्ती महाराष्ट्र के अमरावती की पुलिस द्वारा मंगलवार दोपहर को पांढुरना नगर जिला मुख्यालय के शास्त्री वार्ड के कब्बाडी मोहल्ले में दबिश देकर यहां के एक युवक को गिरफ्तार कर देर शाम तक पांढुरना पुलिस थाने के अभिरक्षा में रखते हुए पूछताछ करती रहीं,बताया जा रहा है कि इस युवक द्वारा बीते दिनों अन्य सहयोगी साथियों के साथ महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कुछ घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वहां से सोने,चांदी के आभूषणों के साथ ही नगद राशि चुराकर भागते हुए यहां आकर छुप गया था।
महाराष्ट्र के अमरावती पुलिस द्वारा कि गई जांच में चोरी के इस वारदात में पांढुरना के कब्बाडी मोहल्ले के युवक के शामिल होने के मिले पुख्ता सबूत के आधार पर मंगलवार को पांढुरना पहुंचकर इस कब्बाडी मोहल्ले की घेराबंदी करते हुए युवक को गिरफ्तार करने में सफल रहीं,हालांकि इस कार्यवाही के बाद इस युवक के अन्य साथी फरार हो गया है,जिनकी महाराष्ट्र पुलिस सरगर्मी से तलाश में लगी हुई है।
उल्लेखनीय हो कि इस कब्बाडी मोहल्ले के शातिर चोरों द्वारा अक्सर सीमावर्ती महाराष्ट्र प्रदेश के कई शहरों तथा गांवों में चोरी की वारदात को अंजाम देंने के बाद वहां से भागकर यहां आकर इस चोरी के सामानों के यहां के व्यापारियों को औने-पौने दामों में बेच देते है, हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा इसी कब्बाडी मोहल्ले से तीन तथा ग्राम मोरडोंगरी के एक युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी जो आज भी महाराष्ट्र के जेल में बंद है। इन चारों ने नागपुर जिले के कई गांवों के किसानों के खेतों से कृषि उपज के साथ ही कई लोगों के घरों से सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि चुरा लाई थी।
इन चोरों के निशानदेही पर ही महाराष्ट्र पुलिस द्वारा पांढुरना के कई नामी गल्ला तथा सराफा व्यापारियों के यहां दबिश देकर इनके यहां से चोरी का सामान जब्त कर अपने साथ ले गई थी,हालांकि ये अलग बात है इन व्यापारियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा कोई कार्यवाहीं नहीं कि गई,इस बात को लेकर कई तरह के चर्चाए व्याप्त है।
