गंजबासौदा:नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर गरीब बस्तियों में सर्व होता है, लेकिन उसमें वास्तविक गरीबों के नाम नहीं जोड़े जाते वर्षों से वह नगर पालिका परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. फॉर्म भरकर दे रहे हैं. पूरी जानकारी के साथ इसके बाद भी उनका नाम सूची में नहीं जोड़ा जा जा रहा है.संबंधित विभाग में उनका नाम गायब हो जाता हैं. इस तरह की शिकायतें सामने आ रही है. गरीब बस्तियां जिन वाडों में है वहां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है.
वार्ड 1, 2, 3 एवं 4 के निवासी वर्षों से कच्चे मकानों में रह रहे हैं. उनकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. नगर पालिका के अधिकारी कभी मौके पर नहीं पहुंचते यह
देखने की इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलना चाहिए कौन है इसके हकदार. नगर पालिका परिषद की बैठक में भी यह मुद्दे उठे परंतु किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया.
सैकड़ो गरीब रोजाना नगर पालिका के चक्कर लगाते रहते हैं. उनकी सुनवाई नहीं हो रही है लगता ही नहीं है की यह नगर पालिका परिषद का कार्यालय है. नियम कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं,जिससे वास्तविक गरीब योजना का लाभ नहीं ले पा रहे।
