
जबलपुर। मानसून आते ही प्रकृति की सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है। चारों तरफ हरियाली हरे भरे पेड़, पहाड़ और इन पहाड़ों के बीच से छोटे-बड़े झरनों का गिरना हर किसी के मन को आकर्षित कर लेता है। वहीं हमारे जबलपुर शहर की बात करें तो यहाँ भी बहुत से ऐसे झरने और वॉटर फॉल्स मानसून में छलक पड़े हैं, जिनको देखने और एन्जॉय करने के लिए शहर के लोगों की भीड़ इन वॉटर फॉल में देखने को मिल रही है। पूरे मानसून इन वाटर फॉल्स में रौनक बनी रहती है। हमारे शहर जबलपुर के कुछ प्रमुख वॉटरफॉल्स जैसे निदान फॉल, भदभदा, खंदारी, बगदरी वॉटर फॉल सभी जगह बारिश के मौसम में वॉटरफॉल यंगस्टरों से गुलजार रहते हैं। ये सभी वाटरफॉल शहर से 50 किमी. की ही दूरी पर स्थित है।
पहाड़ों के बीच का झरना और भी सुहाना
बरसात होने के बाद कई पहाड़ों से झरने लगते हैं इनका नजर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जबलपुर शहर में कई ऐसी जगह है जहां पर बरसात में पहाड़ों के बीच से झरना या वॉटरफॉल बहने लगते हैं। जिनको देखने और इंजॉय करने के लिए शहर से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचते है। छुट्टियों के समय अब बरसात के मौसम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इन वॉटर फॉल आदि जगहों पर देखने को मिलेगी। जहां पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं और पिकनिक मनाते हुए खूब एंजॉय करते हैं।
इन वॉटर फॉल में दिखती है भीड़
बारिश के मौसम में पानी वाली जगह पर घूमने और इंजॉय करने वालों की भीड़ देखने को मिलती है। जिसमें खासतौर पर जबलपुर से लगभग 35 किमी दूर कटंगी से कुछ ही दूरी पर स्थित निदान वॉटर फॉल बारिश में यहां पहाड़ के ऊपर से अपनी अलग ही छठा बिखेरते हुए पानी गिरता है जिससे देखने वालों का मन आकर्षित हो जाता है। इसके अलावा शहर से लगभग 45 किमी दूरी पर पाटन के आगे घाट पार करके मुख्य सड़क से लगभग 2 किमी जंगल के अंदर बगदरी वॉटर फॉल है। यहां पहाड़ों की ऊंचाई से ये नजारा देखा जा सकता है। लगभग 20 किमी दूरी पर डुमना नेचर पार्क के अंदर स्थित खंदारी जलाशय वॉटर फॉल सिर्फ बारिश में ही देखने को मिलता है।
सावधानी भी जरूरी
वॉटरफॉल्स को देखने और उसकी खूबसूरती को कैमरे में कैद करना सभी की इच्छा होती है। परन्तु इन वॉटर फॉल जैसी जगहों पर सावधानी भी बरतना पड़ती है, जैसे, सेल्फी, फोटोस लेते समय आप सुरक्षित जगह पर खड़े रहें जिससे आपका पैर न फिसले, अधिक ऊंचाईयों वाली पर जाने से बचें एवं जितना हो सके उतना पानी से दूरी बनाए रहें ताकि कोई अनहोनी आपके साथ न हो और आप बारिश के मौसम का अच्छे से आनंद ले सकें ।
