विक्रमादित्य के शौर्य से आज गूंजेगा लाल परेड ग्राउंड, हंसराज रघुवंशी के गीतों से सजेगी भक्ति की शाम

भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह अभ्युदय मध्यप्रदेश का दूसरा दिन राजधानी में इतिहास, संस्कृति और भक्ति का संगम लेकर आ रहा है। लाल परेड ग्राउंड आज शाम रंगों, रोशनी और श्रद्धा के अनोखे मेल से सजेगा। आज शाम का मुख्य आकर्षण होगा सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित भव्य महानाट्य और भक्ति संध्या।

सायं 6:30 बजे से शुरू होने वाले महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का निर्देशन संजीव मालवीय ने किया है। उज्जैन की विशाला सांस्कृतिक एवं लोकहित समिति के लगभग 150 कलाकार तीन मंचों पर एक साथ प्रस्तुति देंगे। रथ, पालकी, अश्वों और एलईडी ग्राफिक्स से सुसज्जित यह नाट्य सम्राट विक्रमादित्य के पराक्रम, न्यायप्रियता और जनकल्याण की गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रसिद्ध भक्ति गायक हंसराज रघुवंशी अपनी मनमोहक प्रस्तुति देंगे। उनके चर्चित भजन मेरा भोला है भंडारी, महादेवा और ॐ से लाल परेड ग्राउंड का वातावरण शिवमय होने वाला है।

अभ्युदय मध्यप्रदेश का यह दूसरा दिन न केवल मनोरंजन बल्कि प्रदेश की गौरवशाली परंपराओं और संस्कृति को समर्पित एक सजीव झांकी बनकर उभरेगा।

Next Post

लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं को भी जोड़ो: अनिता वैश्य 

Sun Nov 2 , 2025
सिंगरौली। आम आदमी पार्टी की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनिता वैश्य ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर मांग की है कि लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओं को शीघ्र जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना में दस्तावेजों और बैंक खातों की गड़बड़ियों […]

You May Like