लाड़ली बहना योजना से वंचित महिलाओं को भी जोड़ो: अनिता वैश्य 

सिंगरौली। आम आदमी पार्टी की पूर्व महिला जिलाध्यक्ष अनिता वैश्य ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर मांग की है कि लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओं को शीघ्र जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई इस योजना में दस्तावेजों और बैंक खातों की गड़बड़ियों के कारण कई महिलाएं लाभ से वंचित रह गईं। दस्तावेज सुधारने के बाद भी सरकार ने उनका नाम सूची में नहीं जोड़ा। वैश्य ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता पाने के बाद इन पात्र महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नाम जोड़ने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू नहीं की गई तो महिलाओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

Next Post

अब 6 नवंबर तक करा सकते हैं किसान धान पंजीयन 

Sun Nov 2 , 2025
जबलपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए बचे हुए किसानों के पंजीयन की तिथि बढ़ा दी है है। अब किसान 6 नवंबर तक समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए पंजीयन करा सकते हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की किसान हितैषी सोच […]

You May Like