नर्सिंग छात्राओं का मामला पहुंचा SC छात्राओं ने दायर की “विशेष अनुमति याचिका” 

भोपाल।मप्र की 109 नर्सिंग छात्राओं ने अपने प्रवेश और भविष्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध दायर की गई है. जोकि प्रदेश की 60 हजार छात्राओं के हक की लड़ाई हैं. सुप्रीम कोर्ट में यह कानूनी लड़ाई वरिष्ठ अधिवक्ता वरुण चोपड़ा लड़ेंगे.

परमार ने बताया कि मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट -2022 की परीक्षा जून 2023 में आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के परिणाम पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दी गई थी, लेकिन 27 मार्च 2025 को हाईकोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया.

Next Post

शिक्षा में संस्कार के साथ स्वावलंबन, स्वाभिमान व मूल्य आवश्यक 

Sun Jul 20 , 2025
रीवा। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री और रीवा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा है कि शिक्षा में संस्कार के साथ स्वावलंबन, स्वाभिमान व मूल्य आवश्यक हैं. विश्वविद्यालय शिक्षा का उद्गम स्थल है, जहाँ से कई पीढिय़ाँ सफलताओं के शिखर पर पहुंचती हैं […]

You May Like

मनोरंजन