सिंगरौली:ग्राम गोंदवाली के ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर कोलवाशरी कंपनी से जुड़े दो कर्मचारियों पर मकान तोड़ने, फसल नष्ट करने और खेती करने से रोकने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत में ग्रामीणों ने कहा कि वे वर्षों से शासकीय भूमि पर काबिज होकर खेती और निवास कर रहे हैं।
आरोप है कि कंपनी के हित में जमीन की नाप कर खूंटे गाड़ दिए गए, लेकिन मुआवजा या पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने गणेश तिवारी और राघवेन्द्र तिवारी पर गाली-गलौज, धमकी और जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास करने के आरोप भी लगाए हैं। शिकायत में कहा गया कि धान की रोपा तैयार होने के बावजूद खेत में लगाने से रोका जा रहा है। ग्रामीणों ने मौके की जांच, कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
