नवभारत की पत्रकारिता विरासत को सम्मान, प्रेस कॉम्प्लेक्स में स्व. रामगोपाल माहेश्वरी मार्ग का अनावरण

भोपाल । स्वर्गीय श्री रामगोपाल जी माहेश्वरी के नाम से पहचाने जाने वाले मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण एमपी नगर जोन-1 स्थित नवभारत प्रेस परिसर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, महापौर मालती राय,  पूर्व महापौर विभा पटेल और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मुकेश नायक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

वहीं प्रबंध संचालक श्री सुमित माहेश्वरी जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने श्री रामगोपाल माहेश्वरी मार्ग की नामपट्टिका का अनावरण किया। इसके बाद अतिथियों ने श्री रामगोपाल माहेश्वरी जी के व्यक्तित्व, पत्रकारिता और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के अंत में नवभारत डिजिटल के डायरेक्टर श्री यशोवर्धन माहेश्वरी ने सभी अतिथियों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आभार व्यक्त करते हुए वोट ऑफ थैंक्स दिया।

Next Post

सड़क से बाजार तक... नए मास्टर प्लान पर क्या चाहती है भोपाल की जनता?

Wed Sep 23 , 2026
भोपाल के नए मास्टर प्लान में अगर लोगों को सिर्फ एक बदलाव कराने का मौका मिले, तो वे क्या बदलना चाहेंगे? इसी सवाल को लेकर आम लोगों से चर्चा की गई। लोगों ने बेहतर सड़कों, ट्रैफिक व्यवस्था, फ्लाईओवर और शहर के अलग-अलग इलाकों की व्यवस्थित प्लानिंग को प्राथमिकता बताया। हाल […]

You May Like