नवागत CMHO ने पदभार संभाला

सिंगरौली। नवागत सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह ठाकुर ने आज दिन सोमवार को दफ्तर पहुंच पदभार ग्रहण कर लिया। दरअसल पिछले दिनों संचालनालय, लोक स्वास्थ्य एवं शिक्षा चिकित्सा से आदेश जारी हुआ था, जिसमें जिला चिकित्सालय में पदस्थ चिकित्सक अस्थि रोग विशेषज्ञ पुष्पराज सिंह ठाकुर को सिंगरौली का सीएमएचओ बनाया गया। जहां आज पदभार ग्रहण कर लिये। इस दौरान डीपीएम सुधांशु मिश्रा, डेम रमाकांत द्विवेदी, फार्माशिष्ट संजय सिंह परिहार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Next Post

यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करता है भारत: मोदी

Mon Aug 18 , 2025
नयी दिल्ली 18 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत यूक्रेन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान करता रहा है और वह इस दिशा में किये जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करता है। श्री मोदी ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ […]

You May Like